फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन के कर्मियों का हिसार में प्रदर्शन

Sun, 20 Apr 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से हिसार में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व सीवन बिजली बोर्ड के एसडीओ आशीष गौतम ने बताया कि यह विरोध अधीक्षण अभियंता (एसई) जींद के निलंबन और अभियंता वर्ग के पदोन्नति चैनल को अवरुद्ध करने के विरोध में आयोजित किया।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। आशीष गौतम ने बताया कि एक मंत्री का फोन ना उठाने के नाम पर जींद के एस.ई हरिदत्त को निलंबित करना तानाशाही है और इससे पूरे इंजीनियरिंग वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि यह निलंबन आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।
विज्ञापन


गौतम ने बताया कि एसोसिएशन ने यह भी मुद्दा उठाया कि 2021 में एचबीपीई की ओर से एसडीओ और एक्सईएन स्तर पर पुनर्गठन को स्वीकृति दिए जाने के बावजूद उसका कार्यान्वयन नहीं किया गया है। कई उपमंडल 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को संभाल रहे हैं, जिससे सेवाओं में भारी दबाव है।

उन्होंने कहा कि चरखी दादरी और नूंह जैसे जिलों में आज तक कोई अधीक्षक अभियंता तैनात नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को अन्य जिलों की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


आशीष गौतम ने बताया कि इस रोष प्रदर्शन में 70 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया और उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



——————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें