फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भट्ठा मजदूरों का प्रदर्शन प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भट्ठा मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन हरियाणा के बैनर तले मजदूर हनुमान वाटिका से लघु सचिवालय तक रैली निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याएं उठाईं और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।
विज्ञापन


जिला प्रधान राजेंद्र दूधरेडी ने कहा कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही और महंगाई के मुकाबले आय बेहद कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भट्ठा मालिक यूनियन नेताओं पर हमले कर रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री नरेश कुमार ने कहा कि लंबे समय से न्यूनतम वेतन घोषित न होने से मजदूरों की स्थिति खराब हुई है।

मजदूरों ने परिवार पालन, शिक्षा व इलाज में आ रही दिक्कतें भी उठाईं। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन और भट्ठा मालिकों के साथ वार्ता कर समाधान नहीं निकाला गया, तो मजदूर आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। इस दौरान ऋषि पड़ला और साहब सिंह ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें