फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला पालिका आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिले की छह ब्लॉकों मे डोर-टू-डोर के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जिला पालिका आयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए हड़ताल का नोटिस दिया।

प्रदर्शन में कैथल, चीका, पूंडरी, सीवन, राजौंद व कलायात के पद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान शिवचरण, जिला सचिव रामपाल शर्मा, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गौरव टांक, जिला सचिव विक्की टॉक, ब्लॉक प्रधान बिट्टू बहोत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों को जायज मानते हुए 15 दिनों में पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया था, पर नतीजा सिफर रहा। ब्लॉकों के सचिवों को नोटिस देकर 17 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें