फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर डीसी आवास पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जनकपुरी कॉलोनी में कई घंटों तक बिजली गुल होने से आहत हुए लोगों ने बुधवार देर रात्रि डीसी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम संजय कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर शांत किया। वीरवार को पुलिस ने डीसी आवास पर गार्ड से धक्का-मुक्की करने, डीसी आवास के गेट पर धक्के मार कर अंदर घुसने के प्रयास करने सहित कई आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनकपुरी कालोनी से काफी संख्या में लोग बुधवार देर रात को डीसी आवास के बाहर पहुंचे। जहां बिजली न होने के कारण रोष प्रकट किया। जहां मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से कॉलोनी में बिजली की समस्या बनी हुई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी इस बार में अवगत करवाया गया है। इसके बाद भी समस्या ज्यों त्यों की बनी हुई है। कॉलोनी वासियों का कहना है बिजली के बिना बच्चे भी सड़कों पर बैठे हैं। सेक्टर-18 में भी बिजली की समस्या से लोग परेशान है। बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते। इसीलिए मजबूरन उन्हें डीसी आवास के बाहर पहुंचना पड़ा और वे डीसी को अपनी शिकायत देना चाहते हैं। इस हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार, एसएचओ सिविल लाइन रमेश चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। मौके पर ही पहुंचे बिजली निगम के एससी बीएस रंगा ने भी आश्वासन दिया कि 132 केवीए स्टेशन में तकनीकी खराबी है। उसे ठीक किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। देर रात्रि लोग तो रोष प्रकट करके चले गए।
उधर, वीरवार को पुलिस ने इस संबंध में डीसी निवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी ईश्वर सिंह की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अपनी शिकायत में सुरक्षा कर्मचारी ने कहा कि बुधवार रात को तीन दर्जन से अधिक व्यक्ति डीसी आवास पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। पुलिस के सहयोग से इन्हें समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन ये नहीं माने। इनमें से कइयों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर धक्के मारे और अंदर घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मी ने जब इन्हें हटाने का प्रयास किया वे इनके साथ भी हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा भी डाली।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर फ्रेंडसकालोनी गली नंबर तीन निवासी जयदेव, जयपाल, शमशेर, मनोज, जनकपुरी कालोनी निवासी सतीश चहल सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता बीएस रंगा ने कहा कि 132 केवीए सब स्टेशन में आई खराबी को ठीक किया जा रहा है। जैसे ही यह ठीक हो जाएगी, विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें