फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जगह- जगह बने गहरे गड्ढों के विरोध में ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
27-सीवन। गांव फिरोजपुर में सड़क की समस्या को लेकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सीवन। फिरोजपुर गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण जसवीर, प्रदीप मोंगा, रामनिवास शर्मा, सोनू धीमान, सुनील, रामफल, अजय, जतिन और आशु का कहना है कि कई बार इस समस्या की शिकायत प्रशासन से की गई है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बारिश के समय में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। सड़क से वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूल में आने-जाने वाले बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण अक्सर कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि एक बार विभाग ने 2019 में गड्ढों को भरने की केवल खानापूर्ति की थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क को ऊंचा कराया जाए और इसकी दोबारा मरम्मत करवाई जाए ताकि सड़क से आने-जाने वालों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें