29केएलटी1: प्रतियोगिता के दौरान बनाए अपने पोस्टर दिखाते छात्र छात्राएं
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत में बुधवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने तंबाकू में नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश अपने चित्रों के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम की अगवाई प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह व उपप्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज के द्वारा की गई। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि तंबाकू व नशा ऐसा जहर है जो कि हमारे शरीर को धीरे-धीरे समाप्त कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि नशा दिमाग की तरह हमारे शरीर को खोखला कर देता है। इसलिए हर व्यक्ति को नशा छोडक़र स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए। इस अवसर पर सुखबीर, मनदीप सिंह, रजत,ज्योति देवी आदि समस्त अध्यापक मौजूद रहे। संवाद