पाई। पाई अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरकार से मांग की है कि धान पर लगने वाले आढ़त का भुगतान ब्याज समेत किया जाए। मंडी पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी ने बताया कि पाई अनाज मंडी से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा धान की खरीद की गई थी। धान का सीजन समाप्त हुए लगभग तीन माह हो गए हैं, परंतु खरीद एजेंसी ने अभी तक आढ़तियों को धान पर लगने वाली आढ़त का भुगतान नहीं किया है।
मंडियों से इस खरीद एजेंसी द्वारा अक्तूबर माह में किसानों की धान आढ़तियों के माध्यम से खरीद की गई थी। इस पर सरकार ने 55 रुपए प्रति क्विंटल देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली है आढ़त ढाई प्रतिशत व तीन महीने तक देरी का ब्याज समेत आढ़त दी जाये। उन्होंने कहा कि जब सरकार को अपने चार्ज की रिकवरी करनी होती है तो वह ब्याज लोगों से वसूलते हैं तो फिर उनको आढ़त में ब्याज देने पर ऐतराज़ क्यों है। संवाद