फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरवाना-उकलाना रेलवे लाइन पर जल्द काम शुरू करने की मांग

Wed, 27 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
37 कैथल। बैठक में उपस्थित रेल कल्याण समिति के सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। रेल यात्री कल्याण समिति की बैठक मंगलवार को करनाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई। इसमें ऑडिटर ईश्वर दास अरोड़ा, महासचिव अमित गुप्ता, पवन शर्मा, सतपाल गुप्ता, जिला सचिव रतन सिंह चंदाना ने बताया कि वर्ष 2014 के बजट में नरवाना-उकलाना रेलवे लाइन पास हुई थी, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही न हुई।
विज्ञापन

इस लाइन के बनने से यात्रियों का समय भी बचेगा तथा रेलवे बोर्ड को भी इसका लाभ होगा। इसी कड़ी में रेल यात्री कल्याण समिति मजबूरन एक-एक दिन का धरना नरवाना व उकलाना में देगी। पूर्व एपीआरओ सुरेंद्र सिंह, कपूर चंद गोयल, डाॅ. संजय, राज कुमार गर्ग, प्रधान बलंवत जाटान ने बताया कि कोरोना काल से बंद पड़ी गाड़ी चलाई जावे।
ये भी मांग की गई कि उदयपुर से चंडीगढ की गाड़ी को घोषणा अनुसार जल्द संचालन किया जाए। नया कैथल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को लंबा व ऊंचा किया जाए, ताकि बुजुर्ग यात्री गाड़ी में आराम से उतर व चढ सकें। करनाल रोड फाटक से स्टेशन तक एक सडक़ बनाई जाए, ताकि कार, स्कूटी अपने परिजनों को स्टेशन तक छोड़ सकें। बैठक की अध्यक्षता प्रधान बलवंत सिंह जाटान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें