कैथल। जिले के रेल यात्रियों ने अब गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का नरवाना तक विस्तार करने की मांग की है। इस ट्रेन का विस्तार करने की मांग पिछले लंबे समय से रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य कर रहे हैं। इस समय दिन में कुरुक्षेत्र और जींद के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
यदि ट्रेन का हुआ संचालन तो यात्रियों को फायदा मिलेगा। रेल यात्री कल्याण समिति का कहना है कि उन्होंने सांसद नवीन जिंदल से भी यह मांग की है। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता और प्रधान बलवंत जाटान ने बताया कि गाड़ी नंबर 11841-11842 कुरुक्षेत्र से शाम तीन बजकर 10 पर चलती थी। यदि इसका विस्तार होने के बाद यह गाड़ी कैथल से लगभग डेढ़ बजे चल पाएगी।