फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान खरीद के लिए एक की जगह दो एजेंसियां लगाने की मांग

विज्ञापन
राजौंद में किसानों की समस्याओं को लेकर डीसी अपराजिता से मुलाकात करते किसान यूनियन के पदाधिकारी
विज्ञापन
राजौंद। धान खरीद व्यवस्था के लिए किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीसी अपराजिता से मुलाकात की। यूनियन के मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्य किसानों के साथ डीसी से मिले। किसानों ने मंडी में धान खरीद और उठान से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। किसानों ने मांग की कि मंडी में धान खरीद के लिए एक एजेंसी के बजाय दो या तीन खरीद एजेंसियां लगाई जाएं। इससे किसानों की फसल की खरीद तेजी से हो सकेगी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि समय पर खरीद और उठान होने से उन्हें फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही भुगतान भी समय पर खातों में पहुंच सकेगा। डीसी अपराजिता ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने किसानों को दो खरीद एजेंसियों के माध्यम से धान खरीद करवाने का आश्वासन दिया। किसानों ने मंडी के शेड के नीचे पड़े पुराने गेहूं का जल्द उठान करवाने की मांग भी रखी। किसानों ने कहा कि पुराना माल पड़ा होने से नई धान की फसल रखने के लिए मंडी में पर्याप्त जगह नहीं बच रही है। डीसी ने पुराने गेहूं का जल्द उठान करवाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सतपाल, कुलदीप घड़ी, प्रदीप कुराड़, शहरी प्रधान रणधीर बालू सहित किसान यूनियन की कार्यकारिणी के सदस्य और किसान मौजूद रहे।

राजौंद में किसानों की समस्याओं को लेकर डीसी अपराजिता से मुलाकात करते किसान यूनियन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें