फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वन स्टॉप सेंटर बंद करने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की भगत सिंह कॉलोनी में स्थित वन स्टॉप सेंटर बंद करने के लिए मंगलवार को कॉलोनी की महिलाओं ने विरोध जताया। महिलाओं ने सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सात दिन में वन स्टॉप सेंटर बंद नहीं किया तो वह सेंटर को ताला लगाकर इसके आगे धरना देगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सप्ताह पहले शहर के भगत सिंह कॉलोनी के एक निजी मकान में एक वन स्टॉप सेंटर खोला गया था। जिसमें विभाग द्वारा बेसहारा व प्रताड़ित हुई लड़कियों को रखा जा है। उनस सेंटर को बंद करने को लेकर कॉलोनी की महिलाएं विरोध कर रही है। कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि जब से उनकी कॉलोनी में वन स्टोप सेंटर खुला है।
उनके कई प्रकार की परेशानियां हो रही है। उन्होंने बताया कि सेंटर में जब नाबालिग या बालिग लड़कियों को लाया जाता है तो उनके बाद उन लड़कियों के परिजन आ कर उन्हें ले जाता है। इस दौरान लड़कियों को लेने आए परिजन उनके घरों में घुस जाते है। इससे उनके साथ लड़ाई झगड़ा होने का खतरा बना रहा है। साथ में आवारा लड़कों भी इस सेंटर के चक्कर लगाते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया उनके घर में छोटे बच्चे है जिनका असर भी उन पर पड़ता है। वहीं, इस मामले को लेकर कॉलोनी की महिलाएं दो दिन पहले डीसी से भी मिली थी। डीसी ने महिलाओं को दो दिन का समय मांगा था। इसके बाद डीसी के आदेशों पर मंगलवार को महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनीता देवी कॉलोनी की महिलाओं से मिली और उनकी समस्या को जाना। जहां महिलाओं ने उनकी समस्या को महिला एवं बाल विकास की अधिकारी के सामने रखा। सुनीता देवी ने बताया कि कॉलोनी की महिलाओं से उनकी समस्या को लेकर बात की गई है। उनकी समस्या का लेकर डीसी साहब से बातचीत की जाएगी। जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें