कैथल। करनाल से पटियाला वाया कैथल नई रेलवे लाइन के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग फिर से जोर-शोर से उठाई गई है। इस संबंध में लायंस क्लब कैथल सेंट्रल ने सांसद नवीन जिंदल को ज्ञापन सौंप कर इस जनहित परियोजना को शीघ्र साकार करने की मांग की।
क्लब का प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला और उन्हें अवगत कराया कि करनाल से पटियाला वाया कैथल रेल मार्ग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इस नई लाइन के निर्माण से शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आवागमन की बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध होगी। सांसद नवीन जिंदल ने प्रतिनिधिमंडल को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। संवाद