संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में नए डिजाइन वाले कोटों की मांग तेजी से बढ़ गई है। खासतौर पर युवा वर्ग में स्टाइल और आराम को एक साथ ध्यान में रखते हुए फैशनेबल कोटों की खरीदारी में इजाफा देखा जा रहा है। इस समय बाजार में 599 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक के कोट उपलब्ध हैं, जिनमें फैंसी, लॉन्ग कोट, ट्रेंच कोट, हुडी स्टाइल और फर कॉलर डिज़ाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
दुकानों पर बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि इस बार ग्राहक कुछ नया और ट्रेंडिंग पहनने की ओर अधिक आकर्षित हैं। दुकानदार शुभम ने बताया कि इस साल कोटों की मांग उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है। सर्दी शुरू होते ही ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई है और ट्रेंडी व कलरफुल कोट सबसे पहले बिक रहे हैं। पुरुषों में ब्लेज़र स्टाइल और ओवरकोट लोकप्रिय हैं, जबकि महिलाओं में बेल्टेड और फर कॉलर कोट ट्रेंड में हैं। उन्होंने कहा कि कई डिज़ाइन इतनी जल्दी बिक जाते हैं कि स्टॉक बार-बार रिफिल करना पड़ रहा है।
सर्दी की तीव्रता बढ़ने के साथ ही बाजारों की रौनक लौट आई है और गर्म कपड़ों की बिक्री चरम पर पहुंच गई है। फैशन पसंद करने वालों से लेकर आम ग्राहक तक, सभी के लिए इस बार विकल्पों की भरमार है, जिससे बाजारों में चहल-पहल लगातार बढ़ रही है।
अंकित के अनुसार कॉलेज जाने वाले युवाओं में लंबे और स्टाइलिश कोटों का क्रेज बढ़ा है। कीमतें भी वाजिब हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग कोट देखकर बाजार पहुंचे और यहां उपलब्ध वैरायटी देखकर काफी खुशी हुई।
साहिल ने बताया कि इस बार का कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। सर्दी ज्यादा होने से वॉर्म कोट जरूरी हो गए हैं, लेकिन अब ग्राहक चाहते हैं कि कोट सिर्फ गर्माहट ही नहीं बल्कि लुक भी बेहतर दे।
फर कॉलर डिज़ाइन कोट
फर कॉलर डिज़ाइन कोट
फर कॉलर डिज़ाइन कोट