राजौंद। शहर के जींद रोड पर केशव माधव गांव कमेटी के सदस्यों ने मृत गोवंश को जमीन में दबाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस बारे में अमन राणा, संदीप राणा व उपप्रधान सतपाल मित्तल ने बताया कि कई बार दुर्घटनाग्रस्त गाेवंश का इलाज के दौरान गोशाला में निधन हो जाता है। इसके अलावा कई बार सर्दी के कारण भी गोवंश की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि मृत गोवंश को जमीन में दबाने के लिए कहीं भी जगह उपलब्ध नहीं है, जिससे बहुत परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह नगर पालिका प्रशासन से भी मांग कर चुके हैं। उन्होंने नपा से मृत गोवंश को जमीन में दबाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की। संवाद