संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में सेवानिवृत कर्मचारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सेवानिवृत पटवारी दिलबाग सिंह ने कहा कि निजी बसों में वरिष्ठ नागरिकों से पूरा किराया वसूला जा रहा है, जबकि सरकारी बसों में उन्हें रियायत दी जाती है। निजी बसों में भी वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट दी जानी चाहिए। बैठक में रामकुमार कामरा, रामनाथ चुटानी, पूर्ण सिंह सैनी, कुलदीप सिंह चीमा, रिछपाल शर्मा, भगवती देवी, नंद कौर, तारी देवी मौजूद रहीं।