फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद में अधिकारियों-कर्मचारी के साथ सोमवार को प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई के लिए शहरी स्थानीय निकाय अभियंता एसोसिएशन ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया गया है। एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष अभियंता अशोक कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है। यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्य भर में इस घटना को लेकर एसोसिएशन आंदोलन की राह पर चलेगी। प्रदेशाध्यक्ष वीरवार को कलायत नगर पालिका परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा घटना को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में कलायत नगर पालिका सचिव मोहन लाल तंवर, लेखाकार सचिन गिल, वर्क सुपरवाइजर अमित राणा, सोमप्रकाश शर्मा, सुरेश कुमार और कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी शामिल हुए। नगर पालिका परिसर में एकजुट अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि इस प्रकार सरकारी कर्मियों पर किसी भी स्तर पर हमला सहन नहीं होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि फतेहाबाद में अवैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी आईडी बनाने का दबाव प्रोपर्टी डीलरों द्वारा नगर परिषद पर बनाया गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ प्रोपर्टी डीलर अपने निजी हित के लिए गतिशील रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें