फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बच्चे। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग ने गांव के शिव मंदिर परिसर में नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। एनसीओआरडी के निर्देशों के तहत विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और ग्रामीणों को इसके सामाजिक, शारीरिक व आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था। नुक्कड़ नाटक से कलाकारों ने दिखाया कि नशे की लत कैसे व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करती है। विद्यालय में एनसीओआरडी के नोडल अधिकारी अनूप धीमान के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें