फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा सम्मेलन में जाएंगे प्रतिनिधि ः ओमपाल भाल

Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरसा में होने वाले सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में कैथल जिले से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी जिला प्रधान ओमपाल भाल ने जिला कोर कमेटी की बैठक में दी।
विज्ञापन


बैठक जवाहर फायर स्टेशन पर हुई, जिसमें जिला सचिव शिवचरण सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें 8वें वेतन आयोग लागू होने तक 5 हजार रुपये की अंतरिम राहत, 7वें वेतन आयोग की विसंगतियों का समाधान और श्रम कानूनों में संशोधनों को रद्द करना शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद से हटाए गए सफाई एवं कौशल कर्मचारियों को पुन: ड्यूटी पर लेने और ठेका कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग भी उठाई गई।पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक विभागों को निजी हाथों में देने की योजनाओं से कर्मचारी नाराज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें