फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम घोषणाओं में देरी, लापरवाही न होगी बर्दाश्त ः डीसी

Wed, 01 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को डीसी प्रीति ने जिला में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर डीसी ने अधिकारियों से कहा कि सीएम की घोषणाओं पर विभागों की लापरवाही के कारण हुई देरी को सहन नहीं किया जाएगा।

डीसी से कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें और इन विकास कार्यों को तय समय अवधि में पूरा करवाएं। जिन घोषणाओं पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें और जो विकास कार्य अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं, उन्हें जल्द शुरू करवाएं। इसमें लेटलतीफी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि यदि किसी घोषणा में एक से अधिक विभाग शामिल हैं तो ऐसे विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल व समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि परियोजनाओं के पूरा होने में देरी न हो। सभी अधिकारी अपने कार्यालय और काम के प्रति गंभीर रहें। डीसी ने एक-एक कर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर किए जा रहे कार्याें की जानकारी हासिल की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन घोषणाओं पर समय-समय पर होने वाली प्रगति की जानकारी अपडेट करते रहें। अधिकारी इन घोषणाओं पर प्रगति रिपोर्ट के लिए मासिक बैठक का इंतजार न करें। किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में यदि विभाग मुख्यालय स्तर पर भी कोई परेशानी है तो वे डीसी कार्यालय को सूचित करें और समन्वय से बाधाओं को दूर कर समय से कार्याें को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की बैठक में आएं तो सुनिश्चित करें कि परियोजना की पूरी जानकारी अपडेट हो। डीसी ने हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के विभागाध्यक्ष को बैठक में न पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ जिला परिषद को निर्देश दिए कि वे हर माह मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


डीसी ने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर होने वाले विकास कार्य की गुणवत्ता स्वयं सुनिश्चित करें। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता सहन नहीं किया जाएगा। जिले में मुख्यमंत्री द्वारा 304 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 227 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। 44 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वहीं 12 परियोजनाओं पर काम शुरू होना है। इसके अलावा 21 परियोजनाओं पर काम तकनीकी रूप से संभव नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें