फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाषण में दीपांशु, नैतिक और अनिकेत रहे प्रथम

Sun, 20 Sep 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजकीय स्कूल सीवन में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु, नैतिक, अनिकेत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के छात्र देव, तुषार, प्रिंस, लविश व पुनीत पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रमशः पहले पांच स्थानों पर रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री शैली मुंजाल रहीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने की। शैली मुंजाल ने विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, सेवा भावना व जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की नकद राशि दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें