फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल रोड पर गहरे गड्ढे टूटी सड़क बनी मुसीबत

Sat, 06 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर के कैथल रोड पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे और टूटी हुई सड़क लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता है और वाहनों के टूटने की घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण नरेंद्र, काला रामपाल, रामकुमार, जसमेर और विशाल ने बताया कि सड़क का लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई बार अज्ञात वाहन चालक इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मांग की है कि कम से कम गड्ढों में रोड़ा भरवाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि वाहन और लोग दुर्घटना से बच सकें।





उन्होंने कहा कि विभाग की लगातार लापरवाही के कारण सड़क पर चलना खतरनाक हो गया है और इसका खामियाजा आम लोग और वाहन चालक भुगत रहे हैं।

स्थानीय लोग चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मरम्मत न होने पर सड़क की स्थिति और गंभीर हो जाएगी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें