फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देशसेवा के लिए समर्पित करें जीवन ः डॉ. मेहरचंद

Sun, 30 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
29 ढांड 01 कैडेट्स को संबोधित करते हुए डॉक्टर मेहरचंद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय, कौल में एनसीसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मेहरचंद ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि एनसीसी की वर्दी पहनना हर कैडेट के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह वर्दी जीवन में अनुशासन, समर्पण और देशप्रेम की भावना जगाती है। डॉ. मेहरचंद ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी के उद्देश्यों को अपने आचरण और जीवनशैली में अपनाएं तथा देश की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्दी का सम्मान केवल पहनने भर से नहीं, बल्कि उसके भाव को आत्मसात करने से मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को समाज और देश की प्रगति के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह गढ़वाल ने एनसीसी के इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनसीसी की स्थापना 16 जुलाई 1948 को की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य अनुशासन, एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक परेड की गई। साथ ही कविता, भाषण, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें