फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला आज, सुरक्षा कड़ी

Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नवरात्र चल रहे हैं और मंगलवार को पंचम माता स्कंदमाता की पूजा-अर्चना का दिन है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर ईवीएम खुलने के साथ 53 प्रत्याशियों में से चार को मां से जीत का आशीर्वाद मिलेगा। चारों सीटों कैथल, कलायत, पूंडरी और गुहला विधानसभा क्षेत्रों की सीटों के लिए पर मुकाबला जोरदार है। उम्मीद है कि दोपहर या अपराह्न तक सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को हुए मतदान के बाद अब मंगलवार को मतगणना करवाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आरकेएसडी व आईजी महिला कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत सीआरपीएफ सहित पुलिस की टीमें सुरक्षा कर रही हैं। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भी निगरानी की जा रही है। कलायत और गुहला में 15 और पूंडरी में 14 व कैथल का 16 चरणों में मतगणना होगी। सोमवार को मतगणना की पूर्व संध्या पर मतगणना करने वाले कर्मियों की अंतिम रिहर्सल करवाई गई।

कैथल में 12, गुहला में नौ, कलायत में 14 और पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ही ईवीएम खुलने के बाद हो जाएगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 807 बूथ बनाए गए थे, जिनकी गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इनके अलावा एक टेबल आरओ की लगाई गई है। गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 चरण में होगी। इसी प्रकार कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 16 व पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 14 चरण में होगी। पहले चरण का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे चरण के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही प्रत्येक मतगणना केंद्र पर नजर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को मतगणना की पूर्व संध्या पर जिले की चारों विधानसभाओं क्षेत्रों में बने मतगणना केंद्रों का दौरा किया और किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। कहा कि मतगणना की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। चुनाव आयोग की हिदायतानुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ-साथ विभिन्न नाकों तथा मतगणना केंद्रों के बाहर डयूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इन मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्र में डयूटी पास के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी कॉलेज में, कलायत विधानसभा क्षेत्र की आरकेएसडी स्कूल में तथा पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना आईजी कॉलेज के अलग अलग हॉल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि काउंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। अनाधिकृत व्यक्ति को किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।

डीसी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में शामिल प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी और एजेंटों या अन्य सहायक स्टाफ को मतगणना की गोपनीयता बनाए रखनी होगी। मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आयोग की हिदायतों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि काउंटिंग टीमों में काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग एसिस्टेंट और माइक्रो ऑर्क्ब्जर शामिल हैं। इसके अलावा सहायक स्टाफ की भी डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन


एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। सभी अधिकारी व कर्मचारी आरओ द्वारा निर्धारित किए गए समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें