फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल के प्रभाव के कारण तीन भैंसों की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर ढांड के निकट फैले सडक़ पर केमिकल के प्रभाव के कारण तीन भैंसों की मौत हो गई। जबकि 8 पशुओं की हालत गंभीर है। पुलिस ने इस संबंध में पशु मालिक की शिकायत पर उस टेंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिससे बिखरे केमिकल के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह केमिकल प्लाइवुड में प्रयोग किया जाता है। जो गुजरात से यमूनानगर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढांड निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि उसके पास 12 भैंस हैं। हर रोज की तरह वह पशुओं के बाड़े से खेतों के लिए लेकर चला था। रास्ते मे लक्ष्य बूथ के पास ढांड में एक केमिकल का कैंटर पलटा हुआ था और केमिकल पानी की तरह रास्ते मे बिखरा हुआ था। उसके पशु उस में से गुजरे और थोड़ी देर बाद सभी पशुओं के पांव में सूजन आ गई और उसने पशुओं के संभाला और बेगपुर से चिकित्सक बुलाया और इलाज करवाना शुरु किया तो मेरी उसकी भैंस की मौत हो गई व बाकी भी गंभीर हैं। उसे पता चला कि उसके पड़ोसी गुरनाम की भी दो भैंसों की मौत हो गई है व 8 गंभीर हैं। इस कैंटर चालक की लापरवाही से उनके पशुओं की मौत हुई है। इसलिए कैंटर चालक कर्णा निवासी कानोड थाना गिडा बाड़मेर राजस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ढांड थाना प्रभारी ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें