फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरिपुरा में युवक पर किया जानलेवा हमला

Thu, 26 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव हरिपुरा में एक आरोपी ने एक युवक को जान से मारने की नीयत से उस पर अवैध पिस्तौल से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी अजय ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 24 सितंबर को शाम के समय वह अपने घर पर था। इस दौरान आरोपी संजय भी उसके पास आ गया। किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसे लेकर तैश में आए आरोपी संजय ने उस पर अवैध पिस्तौल से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके ऊपर एक गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। बाद में लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से उसपर गोली चलाई है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें