फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तितरम मोड पर मिला किठाना के बीमार व्यक्ति का शव

Mon, 16 Feb 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के तितरम मोड पर रविवार सुबह किठाना के करीब 47 वर्षीय राजमल का शव मिला है। शव किसान कैंटीन के पास पड़ा हुआ था। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था। उसकी किडनी भी खराब थी और वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। वह शनिवार रात घर से निकला था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तितरम थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि किसान कैंटीन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक रात के समय वहां आया था और सुबह मृत अवस्था में पाया गया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के थानों और चौकियों में सूचना भेजी, जिसके बाद उसकी पहचान राजमल के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें