फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड 16 के पार्क में मिला शव

Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
26 गुहला-चीका: पार्क में मिले शव का मुआयना करते पुलिस अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गुहला चीका। वार्ड नंबर 16 औद्योगिक क्षेत्र के पार्क चीका में शनिवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद चीका थाना प्रभारी अमन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एफएसल की टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पार्क के आसपास के घरों में उक्त व्यक्ति के बारे में पूछताछ की और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले।
विज्ञापन

चीका थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में लगता है कि उक्त व्यक्ति रात के अंधेरे में जब पार्क के अंदर जाने लगा तो सीढ़ी पर संतुलन खो बैठा होगा, जिससे उसका मुंह जमीन पर लगा और उसकी वहीं मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की असली वजह शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें