कलायत। कलायत में चंडीगढ़-हिसार हाईवे के पास मंगलवार को एक व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। झाड़ी और पत्थरों के बीच पड़े शव की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना करते हुए आसपास के क्षेत्र में मृतक की पहचान के लिए लोगों से संपर्क किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। एंबुलेंस के जरिये मृतक के शव को कैथल जिला नागरिक अस्पताल में भेजा गया। सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पहचान के लिए शव गृह में रखा गया है। संबंधित जानकारी मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद