फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशामुक्ति रैली पहुंची कैथल, स्काउट्स सम्मानित

Fri, 10 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
स्काउट्स का कैथल में पहुंचने पर सम्मान करते एसपी मनप्रीत।
विज्ञापन
कैथल। नशामुक्त हरियाणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही प्रदेश स्तरीय जनजागरूकता रैली वीरवार को कैथल पहुंची। हिसार व हांसी होते हुए आई रैली का प्रशासन ने स्वागत कर स्काउट्स को सम्मानित किया। उपायुक्त अपराजिता व एसपी मनप्रीत सिंह ने युवाओं को प्रशंसा पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह रैली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त हरियाणा विजन के तहत निकाली जा रही है। अभियान की शुरुआत 17 मार्च को संत कबीर कुटीर से की गई थी। रैली के माध्यम से नशामुक्त, स्वच्छ व शिक्षित हरियाणा का संदेश दिया जा रहा है। ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह के नेतृत्व में टीम प्रदेशभर में जागरूकता फैला रही है। कार्यक्रम में कई स्काउट्स व पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें