फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी पंजाबी पर धूम मचाएगी स्नेहा

Fri, 03 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नृत्य - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कलायत। कलायत की प्रख्यात बाल कलाकार स्नेहा वर्मा अब डीडी पंजाबी पर धूम मचाएगी। इनका पहला शो 5 जून को डीडी पंजाबी पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन


बच्चों को समर्पित पनीरी कार्यक्रम में स्नेहा, गिद्दा पाओ नी हाणिये मार-मार के ताली, पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। पिता नरेश वर्मा और माता गीता वर्मा ने कहा कि स्नेहा ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बड़ी लगन से इस कार्यक्रम की शूटिंग को पूरा किया।

इसके अलावा तूं मां बनभौरी तूं मां अंबे कार्यक्रम में भी वे पिता के साथ नजर आएगी। नरेश वर्मा ने बताया कि उनके आंगन में बेटियों के रूप में कुमारी अनूप और स्नेहा की बगिया खिली है। बेटे साहिल की भांति दोनों बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे है। हालांकि स्नेहा महज 9 वर्ष की है और एमडीएन स्कूल कलायत में अध्ययनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बाला की सोच आधुनिक है। इसका मकसद कला के क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम कायम करना है। शिक्षा के साथ-साथ फिल्मी दुनियां में इसकी बेहद रूचि है। यह बाल कलाकार कलायत में उस समय चर्चा में आई जब एक कार्यक्रम में शिव रूप धारण कर इसने तांडव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें