फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीसी ने किया विस्तार अनाज मंडी का दौरा, कैमरों की एक्सेस उपलब्ध करवाने के निर्देश

विज्ञापन
विस्तार अनाजमंडी में धान की नमी की जांच कराती डीसी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने वीरवार को विस्तार अनाज मंडी का दौरा किया और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से खरीद करने तथा उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मंडियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की एक्सेस उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी इन कैमरों की सेंट्रलाइज्ड एक्सेस स्थापित करेंगे, ताकि मंडियों की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सके। उन्होंने सबसे पहले ढेरियों पर जाकर तीन अलग अलग नमी मापक मीटरों से धान में नमी की जांच करवाई। साथ ही कांटे से धान के एक बैग का वजन भी करवा कर देखा। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंडी में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और मौके पर एक किसान की बायोमेट्रिक भी करवाई। आढ़तियों की मांग पर उन्होंने मंडी में पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिन मंडियों में इंटरनेट कनेक्टिविटी या स्पीड की समस्या है, वहां डीएफएससी और डीएमईओ को तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम संजय कुमार, डीएफएससी वरिंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें