फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता से काम करें सर्विस सेंटरों में : डीसी

Tue, 26 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
डीसी ने किया प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण और शहरी स्तर परम लोगों को कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता लाएं। आम आदमी की समस्या का मौके पर ही समाधान करें। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालक प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाकर अपने कार्य शैली में सुधार लाएं। सरकार द्वारा 200 सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


डीसी रवि प्रकाश गुप्ता लघु सचिवालय के सभाकक्ष में कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद संचालकों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में जिले के 112 कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालक भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान इन संचालकों को संचार कौशल, वित्तीय नियमावली और सरकारी कार्य प्रणाली के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हारट्रोन की मदद से किया जा रहा है, जिसमें कॉमन सर्विस सेंटरों के मूल कोंपोंनेंटस के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सरकार ने ग्रामीण स्तर पर ये सभी सुविधाएं जुटाकर आम आदमी को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। इन सेंटरों के माध्यम से रिहायशी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पेंशन, बिजली व पानी बिल की अदायगी के अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम और अन्य सरकारी सेवाओं के शुल्क जमा करवाने की सुविधा घर द्वार पर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओ दीपक खुराना ने बताया कि जिले में 112 कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से लोगों को अभी तक लगभग 22 सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें