फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीसी-एसपी ने केंद्रों का दौरा कर बायोमेट्रिक हाजिरी और तलाशी प्रक्रिया का लिया जायजा

Thu, 31 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सुचारु संचालन के लिए उपायुक्त प्रीति और पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले जाट एजुकेशन शिक्षण संस्थान, जाट कॉलेज व आरकेएसडी कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों, सीसीटीवी कैमरों, जैमर की स्थिति, परीक्षार्थियों की उपस्थिति-अनुपस्थिति की जानकारी ली और बायोमेट्रिक हाजिरी एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से तलाशी प्रक्रिया का अवलोकन किया। डीसी ने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हिदायतों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

डीसी ने बताया कि जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, साथ ही उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है, जो निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व मोबाइल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षार्थियों की केंद्र में प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से तलाशी और बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य रूप से की गई। एसपी आस्था मोदी ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा नोडल अधिकारी एवं एसडीएम अजय सिंह ने परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, प्रश्नपत्रों को ट्रेजरी से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित ढंग से पहुंचाने की प्रक्रिया की निगरानी की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें