फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधान शिविर की शिकायतों की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा में समाधान करें। विशेष रूप से लंबे समय से लंबित शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीसी अपराजिता शुक्रवार को समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों की प्रगति और उनके निस्तारण की समीक्षा की। इससे पहले चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान की स्थिति संबंधित पोर्टल पर भी नियमित रूप से अपडेट की जाए, ताकि शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा, सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीएसपी रमेश चंद्र मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें