फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विभागीय रिपोर्ट नहीं देने पर डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को लगाई फटकार

Sat, 28 Oct 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को डीसी प्रशांत पंवार ने सड़क सुरक्षा विषय को लेकर अधिकारियों की मासिक बैठक ली। इस बैठक में सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी राष्ट्रीय व स्टेट हाईवे पर अवैध कटों की समस्या को दूर करने पर चर्चा की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की, इस पर डीसी काफी नाराज दिखे और उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में खानापूर्ति करने के लिए न आए। भविष्य में सभी अधिकारी पूरी तैयारी व गंभीरता से बैठक में भाग लें। उन्होंने अन्य समस्याओं के भी जल्द समाधान करने के दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि जिले में गुजरने वाले राष्ट्रीय व स्टेट हाईवे पर कोई भी अवैध कट नहीं होना चाहिए। यदि कोई अवैध कट है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। भविष्य में यदि कोई अवैध कट खोलने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी के जितने भी लाभ पात्र चयनित हैं, उन्हें शत-प्रतिशत राशि जारी की जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी डीसी ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। नगर परिषद व नगर पालिका व पुलिस विभाग नियमित तौर पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाते रहे। सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थी तक अविलंब पहुंचाना सुनिश्चित करें।
डीसी ने कहा कि आगामी सर्दी के सीजन को देखते हुए सड़कों पर सफेद पट्टियां, सांकेतिक चिन्ह, संभावित दुर्घटना घटने वाले क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के तहत आवश्यक इंतजाम पहले से ही कर लिए जाए। लोक निर्माण विभाग ने जिन सड़कों की मरम्मत का काम किया जाना है, उन्हें जल्द पूरा करें। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली बसों की नियमित जांच होनी चाहिए। इस मौके पर एसपी उपासना, एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम कपिल कुमार, देवेंद्र शर्मा व कृष्ण कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, आरटीए गिरिश सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें