फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया पेट्रोल पंप संचालक को सम्मानित

Thu, 29 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। डीसी संजय जून ने जींद रोड पर स्थित दाऊ फिलिंग स्टेशन के मालिक शीशपाल दाऊ को नोटबंदी के दौरान कैश को बैंकों मेें जमा न करवाकर स्वाइप के माध्यम से लोगों में 33 लाख से अधिक कैश वितरित करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को यह आदेश जारी किए गए थे वे प्राप्त कैश को बैंकों में जमा करवाने की बजाए स्वाइप के माध्यम से लोगों में बांटे।


डीसी संजय जून वीरवार को दाऊ फिलिंग स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नोट बंदी के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा लोगों की सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था कि पेट्रोल पंपों पर प्राप्त होने वाली राशि को जमा करवाने की बजाए स्वाइप करके लोगों को बांटी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निर्णय का पालन करते हुए दाऊ फिलिंग स्टेशन ने अपने स्टेशन पर 33 लाख रुपये से अधिक की धनराशि लोगों को बांटी थी। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि इस दृष्टि से यह स्टेशन प्रदेश भर के टॉप स्टेशनों में शामिल है। चीफ रीजनल मैनेजर संजय नागपाल ने कहा कि प्रदेशभर में दाऊ फिलिंग स्टेशन प्रदेश में टॉप स्थान हासिल किया है। इस मौके पर डीएफएससी मोनिका मलिक, जिला परिषद के उप प्रधान मुनीष कठवाड़, इंजीनियर दिनेश खन्ना, सेल अधिकारी सुनील यादव, योगेश गर्ग, संजय, तरसेम गर्ग, सत्यवान, दरबारा नैन, रणधीर, कृष्णानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें