फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस गिरने से चोटिल हुए बच्चों से मिलीं डीसी

Wed, 19 Feb 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने नौच गांव के पास हांसी-बुटाना नहर में एक निजी स्कूल की बस के गिरने से चोटिल बच्चों से उनके घर जाकर मुलाकात की। साथ ही हादसा स्थल का दौरा कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश जारी किए।

गौरतलब है कि सोमवार को बस हादसे में नौ लोग घायल हो गए थे। इनमें बच्चे भी थे। नौच के पास स्थित डेरे में डीसी प्रीति ने पहुंचकर

चोटिल बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उनसे इलाज के बारे में भी पूछा। साथ ही कहा कि वे जल्द ठीक होंगे। घबराएं नहीं।

उन्होंने कहा कि वे जल्द ठीक होकर उत्साह से वार्षिक परीक्षाएं दें।

साथ ही अभिभावकों को आश्वासन देते हुए डीसी ने कहा कि प्रशासन आपके साथ है। बच्चों के सामने हादसे को लेकर ज्यादा बातचीत न करें। डीसी ने कहा कि मौके पर हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित हांसी बुटाना नहर का उस जगह दौरा किया, जहां सोमवार को स्कूल बस नहर में गिरी थी। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने नहर पर पुल बनाने की मांग की।

डीसी ने कहा कि स्थायी प्रबंध करने में समय लग सकता है, तब तक सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाएं, ताकि कोई ओर हादसा न हो सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिग्विजय को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में नहरों पर हादसे रोकने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट दें। ताकि उस पर विभागीय नियमानुसार आवश्यक उपाय किए जा सकें।
विज्ञापन


महिला दिवस पर महिलाएं होंगी सम्मानित

मौके पर गांव के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद डेरे से तीन महिलाओं ने नहर में उतर कर बच्चों को बचाया। जो एक बड़ी हिम्मत का काम था। डीसी प्रीति ने महिलाओं के हौंसले की सराहना करते हुए कहा कि यह बात उनके संज्ञान में आई है। इन महिलाओं ने जो हिम्मत दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। मदद करने वाली तीनों को महिला दिवस पर प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें