जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया गया, जिसमें डीसी सुजान सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कोविड-19 के चलते सामाजिक संस्थाओं व अन्य कोरोना वॉरियर्स द्वारा किए गए कार्यों के लिए और पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस, होम गार्ड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके साथ-साथ एकल व सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इससे पहले उपायुक्त सुजान सिंह ने शहीद स्मारकों पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल, एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, सीटीएम सुरेश राविश, नरसिंह दास यादव, डॉ. भिवा यादव, धर्मवीर यादव, चंद्रजीत सिंह, ईश्वर सिंह, विवेक यादव, डॉ. राजेश गोयल, हितेंद्र यादव, एमडी शुगर मिल पूजा चावरिया, तहसीलदार सुदेश मेहरा, डीआरओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, डीईओ शमशेर सिरोही, डीआईओ दीपक खुराना, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा, प्रिंसीपल ऋषि पाल बेदी, ईओ अशोक कुमार, बनारसी दास मौजूद थे।
कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण
स्वतंत्रता दिवस समारोह से आमजन मानस को जोडऩे के लिए सीधे प्रसारण की व्यवस्था यू-टयूब के माध्यम से प्रशासन द्वारा की गई। इतना ही नही गीता भवन मंदिर, बस स्टैंड, कबूतर चौक पर बड़ी एलईडी लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने देखा। यह व्यवस्था जिला में पहली बार की गई है।