फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीसी कॉलोनी नीलामी रद्द, आदेश जारी

Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहर की डीसी कॉलोनी में घोटाले आरोप के मामले में कोऑपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से नीलामी रदद् करने का करनाल मंडल के कमिश्नर को पत्र जारी किया गया है।

इस पत्र में हवाला दिया गया है कि नीलामी प्रक्रिया में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तंत्र का पालन नहीं किया गया। इसलिए डीसी कॉलोनी हाउस बिल्डिंग सोसाइटी कैथल की 31 कनाल 19 मरला भूमि की नीलामी को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला ः आप व जजपा ने करोड़ो रुपये नके घोटाले का आरोप लगाया था। जिसमें कहा था कि 100 करोड़ मार्केट कीमत की जमीन को मात्र 12.75 करोड़ रुपये में बेचने के आरोप लगाए थे। इस मामले में नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि 19 मार्च को बोली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखी गई थी, लेकिन बोली निर्धारित समय के बाद भी जारी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 में से 8 आवेदकों को दबाव में बोली लगाने से रोका गया, जिससे बोली में प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया। संवाद



जमीन का मार्केट रेट लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा आंका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें