फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएवी के सौरव, शुभम, विश्वदीप को आर्चरी अंडर-19 में सफलता

विज्ञापन
37 गुहला-चीका। डीएवी स्कूल में पहले दिन के खेलों का उद्घाटन करते मुख्यातिथि डॉ. जसबीर सिंह व अन - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत डीएवी स्कूल चीका में दो दिवसीय तृतीय स्पोर्ट्स क्लस्टर का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जसबीर सिंह ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर खेल भावना का उद्घोष किया।

खेल से होता है सर्वांगीण विकास ः स्कूल प्रिंसिपल राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि युवाओं को जीवन में सफलता प्राप्त करनी है, तो उन्हें एक लक्ष्य निर्धारित करके कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास को अपनी आदत बनानी होगी। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


क्लस्टर में होंगे विविध मुकाबले ः इस स्पोर्ट्स क्लस्टर के अंतर्गत तीरंदाजी (आर्चरी), खो-खो और कबड्डी के विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को प्रिंसिपल डॉ. जसबीर सिंह एवं प्रिंसिपल राकेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
खेलों की शुरुआत आर्चरी मुकाबलों से हुई, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया :-
अंडर-19 वर्ग में

n प्रथम: सौरव (डीएवी नरवाना)

n द्वितीय: शुभम (डीएवी नरवाना)

n तृतीय: विश्वदीप (डीएवी नरवाना)

अंडर-17 वर्ग में

n प्रथम: नमन सीड़ा
n द्वितीय: अनमोल

n तृतीय: प्रभजोत
अंडर-14 वर्ग में

n प्रथम: यश चोपड़ा
बालिका वर्ग में

n
अंडर-17 प्रथम: महनूर कौर

अंडर-14

n प्रथम: शुभनीत (डीएवी स्कूल चीका)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें