फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीट में सफल रहीं डीएवी की भारती और सपना

Sat, 08 Jun 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने ऑल इंडिया नीट की परीक्षा पास की है। भारती ने 720 में से 695 व सपना ने 632 अंक हासिल किए हैं।

प्राचार्या साधना बख्शी ने छात्राओं, उनके अभिभावकों व विद्यालय के स्टाफ को बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल करके अपने क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया और साथ ही छात्राओं को एक अच्छे डाॅक्टर बनकर देश की सेवा करने की प्रेरणा दी। प्राचार्या ने कहा कि अध्यापकों के मार्गदर्शन, छात्राओं के कठिन परिश्रम से ही यह उपलब्धि अर्जित की है। इसलिए छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक व शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं। अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें