कैथल। अंबाला कैंट स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर में राज्य पुरस्कार स्काउट ट्रेनिंग शिविर लगाया। यह शिविर 4 से 8 मई तक लगाया। इसमें 8 जिलों के लगभग 12 स्कूलों ने भाग लिया। इसमें कैथल डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रतीक, हर्ष, हितेश, नितेश, पर्व खेड़ा, मयंक, चिरायु, जतिन, समर 9 छात्रों ने भाग लिया। इस शिविर में अनुशासन, शारीरिक अभ्यास, समाज के प्रति समर्पण भावना, प्राकृतिक आपदाओं से जूझना, गैजेट बनाना प्रशिक्षण दिए गए। जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को सिद्ध करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने विद्यार्थियों और उनके साथ गए विद्यालय के खेल अध्यापक का स्वागत करते हुए उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।