DAV players dominated the badminton competition
- फोटो : Kaithal
बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बैडमिंटन अकादमी में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 9 व 10 अक्तूबर को आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के 12 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 9 से 13 आयु वर्ग में पांचवीं कक्षा की निष्ठा ने सिंगल में प्रथम और मिक्स डबल में तीसरा स्थान, नूर ने सिंगल में द्वितीय स्थान, आर्यन ने सिंगल में द्वितीय स्थान तथा डबल में प्रथम स्थान, रिद्धि ने अंडर 15 में सिंगल में द्वितीय स्थान तथा डबल में प्रथम स्थान, साकेत ने सिंगल व डबल स्थान प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर जीत हासिल करके रा’य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। ब‘चों की इस सफलता पर विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्या जसबीर कौर ने सभी खिलाड़ियों तथा खेल शिक्षकों को बधाई दी तथा ब‘चों को भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन के जारी रखने के लिए प्रेरित किया। संवाद