राजौंद। राजौंद में कॉलेज बनाओ सीवरेज प्लांट हटाओ को लेकर चल रहे धरने के 55 वें दिन की अध्यक्षता अरविंद उर्फ बिंदा शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को कॉलेज की मांग को लेकर राजौंद से अब महिलाएं व बेटियां धरना स्थल से शहर में रोष मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा की कॉलेज की मांग को लेकर प्रतिदिन आसपास के गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं कि कॉलेज राजौंद में बस स्टैंड के पास ही बनाया जाए।
इसके लिए अब महिलाएं व बेटियां भी इस मांग को लेकर नगर में रोष प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मांग को सरकार शीघ्र पूरा करें ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में दूर दराज के धक्के न खाने पड़े। इस दौरान किसान यूनियन चढूनी गुट के प्रधान महावीर चहल, नरेंद्र मागो माजरी, सुरेंद्र गिल, काका राणा, ज्ञान सिंह, महिपाल शर्मा, नरेंद्र प्रजापति, बंटी शर्मा, साहब सिंह राणा, ईश्वर डांगी, रोशन कश्यप, लीलाराम, रमेश डांगी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद