फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटियों को मिलेगा कृत्रिम मेधा का प्रशिक्षण

Sat, 08 Nov 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए।
विज्ञापन
ढांड। सांसद नवीन जिन्दल के विजन और प्रयासों से शुक्रवार को चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड में आईबीएम इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 152 छात्राओं ने भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा मशीन लर्निंग जैसे उन्नत विषयों की शिक्षा प्राप्त करने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान ट्रांसन्युरोन के सर्वजीत सिंह ने छात्राओं को प्रशिक्षण की रूपरेखा और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम से परिचित करवाया, जो आगामी दो माह तक उनकी शिक्षा और प्रायोगिक प्रशिक्षण यात्रा का मार्गदर्शन करेगा। चौधरी तेजवीर सिंह पूर्व विधायक पुंडरी ने सांसद नवीन जिन्दल के इस विजन और सहयोग का आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के कृष्मन सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे। संवाद
विज्ञापन

इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें