ढांड। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जाजनपुर गांव में ‘’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के समान कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हमें उन्हें भी समान अवसर देने होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और आयुष विभाग प्रमुख महिलाएं हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ. विकास सैनी, एएनएम अनीता, राहुल, महेश कुमार सहित सभी आशा वर्कर उपस्थित रहे। संवाद