फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 29 विद्यार्थियों से एकत्रित किया डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की पीएचडी शोधार्थी सीमा की ओर से किशोरों में स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग के मनोवैज्ञानिक व सामाजिक प्रभावों पर शोध कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी गुलियाना में 29 विद्यार्थियों से शोध संबंधी डेटा एकत्रित किया गया। शोधार्थी सीमा का यह 14वां विद्यालय रहा, जहां उन्होंने अपने शोध कार्य के तहत विद्यार्थियों से निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अध्ययन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किशोरों पर स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के प्रभावों को समझना तथा उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास से जुड़े पहलुओं का वैज्ञानिक विश्लेषण करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार एवं प्राध्यापक कुलदीप बिधान ने शोध कार्य में सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें