फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 40 दिवसीय दशहरा महोत्सव पर स्थापित किया दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। महादेव कालोनी मेें मां अंजनी लाल हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित 40 दिवसीय दशहरा महोत्सव को लेकर सोमवार शाम विशाल दरबार की स्थापना की गई जिसमें सभी भक्तों ने सेवा की। मंगलवार सुबह ज्योति प्रचंड की गई व शाम को साढ़े सात बजे आरती की गई। आठ अक्टूबर को दंडवत परिक्रमा होगी। यह महोत्सव 12 को दशहरे तक चलेगा।
14 अक्तुबर को विशाल भंडारा लगाया जाएगा। मां अंजनी लाल हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी श्री कमल मक्कड़ जी ने बताया कि पिछले लगभग 150 वर्षो से पाकिस्तान के जिला मुलतान से चली आ रही अद्भुत एंव पावन परमपरा के तहत युवाओं द्वारा हनुमान जी का स्वरूप धारण कर 40 दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता हैं।
विज्ञापन

दशहरा से 40 दिन पूर्व सभी युवा हनुमान जी के स्वरूप स्थापित करते हैं एंव सुबह शाम पूजा अर्चना करते हैं। इस बार भी माँ अंजनी लाल हनुमान सेवा समिति द्वारा दशहरे पर 8 स्वरूप धारण किए जाएंगे। कमल मक्कड़ ने बताया कि विभाजन से पूर्व पाकिस्तान में हनुमान जी के स्वरूप बनते थे और दशहरे के दिन नगर भ्रमण करते थे हनुमान स्वरूप धारण करने वाले ने बताया इन सब रूपों को सम्मान की नजर से देखा जाता है।
यही कारण है कि इस दौरान कठिन नियमों का पालन करने की शर्त भी लोगों की भक्ति को कम नहीं कर पाती हनुमान स्वरूप धारण कर श्रद्धालु 40 दिनों तक व्रत रखते हैं जिसमें वह बिना नमक का भोजन ग्रहण करते हैं वह दशहरे के दिन शहर भर भ्रमण करते हुए अपने भक्तों के घर में जाते हैं तथा परंपरा के अनुसार जब तक यह सब रूप अपनी गदा से रावण के शरीर पर प्रहार नहीं करते तब तक रावण दहन नहीं होता।
दशहरे के पावन पर्व पर शहरवासी भगवान हनुमान जी के स्वरुप को अपने घरों में आने के लिए निमंत्रण देकर उनकी पूजा करते हैं। कैथल जिले में यह परंपरा भारत की आजादी के बाद पाकिस्तान के मुल्तान में रहने वाले लोगों की ओर से लाई गई है इस परंपरा का मुख्य उद्देश्य है देश में सुख शांति वह सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना है।
विज्ञापन

इस बार लक्की सहगल, चिराग गुलाटी, रुद्र गोस्वामी, सचिन गांधी, लव बागड़ी, करण, शिवम मक्कड़, साहिल सुखीजा, दीपक गोसाई, राहुल वर्मा, दीक्षित, मोनू, रहनी वर्मा आदि ने हनुमान जी के स्वरूप का धारण किया है। तथा इस संस्था के मुख्य सेवादार आदिश जैन, राहुल वर्मा, अशोक राय, आशु गांधी, शुभम गुप्ता, नमन कथूरिया, रितिक लूथरा, विक्की लूथरा, शुभम खुराना, हेमंत खुराना, पीयूष गाबा, संयम, सुनील माटा, मन्नू कुकरेजा, गोमती गांधी, कमल वमार्, प्रवेश नागपाल, मुकुल असीजा, जैकी सुखीजा, जतिन सचदेवा, पुन्नी गुलाटी, व गौतम गांधी भी सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें