कैथल। अप्रैल का महीना कोरोना के लिए मुफीद साबित हो रहा है। शुक्रवार को जहां 10 मामले मिले थे वहीं शनिवार को 27 नए कोरोना केस मिले हैं। अब सक्रिय मामले बढ़कर 90 हो गए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जताई है।
आंकड़ों के लिहाज से अप्रैल में आए ये सबसे अधिक संक्रमित मामले हैं। इससे पहले इसी सप्ताह बुधवार को भी 23 नए मामले सामने आए थे। शनिवार को पांच लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। फिलहाल अब तक 98 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, इस दौरान 66 सैंपल लिए हैं। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के कार्य में तेजी लाई है तो वैसे ही कोरोना के केसों की संख्या बढ़ी है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 27 नए संक्रमित मामले आए हैं। अब जिले में एक्टिव केस बढक़र 90 हो चुके हैं। वहीं, पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। अशोक ने कहा कि लोग कोरोना से बचाव के सभी बचाव हिदायतों का पालन जरूर करें।
यहां मिलेे हैं नए मामले
शनिवार को जिले में कलायत में सात, राजौंद में छह, कैथल में चार, पाई, नरड़, डुलयानी, रोहेड़ा, पट्टी खोत, कमालपुर, नैना, सोलु माजरा, दुमाड़ा में एक-एक संक्रमित केस मिला है।