फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पराली की गांठों में आग से नुकसान

Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे पर कौल के नजदीक एक कंपनी की ओर से स्टोर की गई पराली की गांठों में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना वहां रह रहे कर्मचारियों ने डायल 112 पर दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को बुुलाया।
विज्ञापन


कंपनी के मैनेजर रजत शर्मा ने बताया कि एक कंपनी की ओर से पराली की गांठें खरीद कर कौल के पास 21 एकड़ में स्टोर की हुई है। वीरवार को सुबह लगभग नौ बजे अाग का पता चला। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया। दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें